दपू रेलवे के आद्रा मंडल में मंडल रेल प्रबंधक के सभाकक्ष में मंडल राजभाषा कार्यान्वयन समिति की पहली बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता मंडल रेल प्रबंधक नवीन कुमार ने की। इस अवसर पर मंडल रेल प्रबंधक की अाेर से आद्रा मंडल की हिंदी गृह पत्रिका जयचंडी का विमोचन किया गया और हिंदी में सराहनीय कार्य करने के लिए वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी कार्यालय में कार्यरत मुख्य कार्यालय अधीक्षक विश्वजीत को पुरस्कृत भी किया गया। राजभाषा अधिकारी प्रेम कुमार भारती की अाेर से रेलवे बोर्ड से जारी की गई मानक कार्यसूची के अनुसार बैठक की कार्यवाही आरंभ की गई।

पत्रिका का विमोचन करते अधिकारी।



BhoJhudih News - home magazine jaychandi was released



Post a Comment

أحدث أقدم