भुरकुंडा| पटेलनगर भुरकुंडा में रविवार को अखिल भारतीय चंद्रवंशी क्षत्रिय महासभा की बैठक हुई। इसमें मुख्य रूप से महासभा के अध्यक्ष सुरेश चंद्रवंशी, विनोद कुमार चंद्रवंशी व विश्वनाथ कुमार चंद्रवंशी उपस्थित थे। बैठक में समाज की मजबूती और एकजुटता पर बल दिया गया। कहा गया कि समाज के उत्थान के लिए हमसबों को एकजुट होकर रहना होगा। साथ ही एक-दूसरे के सुख-दुख में साथ खड़ा रहकर हर संभव मदद करनी होगी। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि आगामी 6 मार्च को बुढ़वा महादेव मंदिर परिसर में अखिल भारतीय चंद्रवंशी क्षत्रिय महासभा का होली मिलन समारोह धूमधाम से मनाया जाएगा। बैठक की अध्यक्षता देवकुमार सिंह और संचालन मीडिया प्रभारी संजीव चंद्रवंशी ने किया।

Post a Comment