नई दिल्ली .दिल्ली के शाहीन बाग में पिछले 84 दिन से नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ धरना जारी है। इसी बीच इस क्षेत्र में 3 अलग-अलग जगहों पर शव मिलने से हड़कंप मच गया। जिला पुलिस उपायुक्त आरपी मीणा ने बताया कि शव मिलने का पहला मामला शुक्रवार दोपहर करीब 12 बजे जानकारी में आया। यह शव यमुना नदी के किनारे मिला। मृतक की उम्र करीब 35 साल है। इस शव की पहचान छानबीन के बाद अशोक नगर दिल्ली निवासी मदन थापा पुत्र मनवीर थापा के रूप में हुई। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

मदन थापा की गुमशुदगी हरि नगर थाने में 3 फरवरी 2020 को दर्ज कराई गयी थी। हालांकि शव के ऊपर चोट का कोई निशान नहीं मिला है। वहीं दूसरा शव दोपहर करीब साढ़े तीन बजे शाहीन बाग क्षेत्र के मदर डेयरी के पीछे नाले के पास एफ ब्लॉक में मिला। मृतक की उम्र करीब 40 साल है। जिसकी शुक्रवार देर रात तक पहचान नहीं हो पाई थी । शव को पहचान और फिर पोस्टमॉर्टम के लिए पोस्टमॉर्टम हाउस में सुरक्षित रखवा दिया गया है। तीसरा शव भी इसी इलाके में रेलवे लाइन के किनारे मिला।

प्रतीकात्मक फोटो।


Post a Comment

أحدث أقدم