बाबा हरिगिरिधाम में तीन दिवसीय महाशिवरात्रि मेला का समापन शनिवार को हर्षोल्लास के साथ हो गया। इस अवसर पर 50 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने बाबा भोलेनाथ पर जलाभिषेक व पूजा-अर्चना किया। मेला के दूसरे दिन महाशिवरात्रि के अवसर पर शुक्रवार देर शाम निकाली गई। शिव बारात की झांकी देखने और उसमें शामिल होने के लिए हजारों शिव भक्त मौजूद थे। शिव बारात की झांकी अति मनोरम लग रही थी। रामजानकी ठाकुरबाड़ी मंदिर परिसर से शिव बारात संध्या 8ः30 बजे निकाली गई। इसमे विधायक उपेंद्र पासवान, उप मेयर बेगूसराय राजीव रंजन, नमक सत्याग्रह गौरव यात्रा समिति के राष्ट्रीय महासचिव राजीव कुमार समेत कई गणमान्य शामिल थे। बारात गढ़पुरा बस स्टैंड चौक, थाना चौक होते हुए रात 11ः15 बजे धाम परिसर पहुंची। शिव बारात की झांकी मे भूत, पिचास, शंकर हनुमान, राम, सीता, लक्ष्मण, नारद आदि की झांकी काफी मनोहारी था। प्रकाश की रोशनी से पूरा वातावरण चकाचौंध हो रहा था। शिव भक्तों की जुटी भीड़ और लाउडस्पीकरों पर मंत्रोच्चार से पूरा माहौल भक्तिमय बना रहा। देर शाम रुद्राभिषेक और शिव शृंगार का आयोजन किया गया। जबकि रात में भक्ति जागरण व गीत का आनंद श्रद्धालु लेते रहे। अप्रत्याशित भीड़ को कंट्रोल करने के लिए पुलिस को काफी मशक्कत का सामना करना पड़ा। मेला की निगरानी बखरी एसडीओ अनिल कुमार व डीएसपी ओमप्रकाश खुद कर रहे थे। बीडीओ संजीत कुमार, सीओ प्रेम कुमार शर्मा, थानाध्यक्ष प्रतोष कुमार के अलावा प्रतिनियुक्त किए गए मैच डेट ऑफ लिस्बन कड़ी निगरानी में लगे थे। हरिगिरिधाम विकास समिति के सचिव लक्ष्मीनारायण मिश्र, पंसस शिवनारायण झा, मिथिलेश झा, दरोगा राय, अशर्फी शर्मा आदि के अलावा धाम समिति के वॉलेंटियर्स भी व्यवस्था सुचारू बनाए रखने में लगे हुए थे।
शिवरात्रि मेले के उद्घाटन के मौके पूर्व मंत्री ने कहा-मेला से लोगों में बढ़ती है समरसता
चेरियाबरियारपुर | भगवान की पूजा तथा मेला लोगों में सामाजिक समानता पैदा करता है। भगवान के दरबार में न कोई ऊंचा होता है और न कोई नीचा। ये बातें पूर्व मंत्री शिवचंद्र राम ने रामपुर घाट शिव पार्वती मंदिर प्रांगण में आयोजित छह दिवसीय शिव रात्रि मेले के उद्घाटन के मौके पर कही। उन्होंने आगे कहा कि पूजा से न केवल हमारा मन शुद्ध होता है बल्कि इससे हमारे पारिवारिक संस्कार पैदा होते हैं। मेला का आयोजन कर रहे शिव शक्ति सेवा समिति के संरक्षक धर्मेंद्र कुमार कुशवाहा ने कहा कि समिति ने क्षेत्र में धार्मिक आयोजनों के साथ ही सामाजिक दायित्वों के निर्वहन का भी निश्चय किया है।
हरिगिरिधाम में जलाभिषेक व दुग्धाभिषेक के साथ महाशिवरात्रि का तीन दिवसीय मेला संपन्न
50 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने बाबा भोलेनाथ पर किया जलाभिषेक व देर शाम तक हुई पूजा
कार्यक्रम प्रस्तुत करते कलाकार।
बखरी में महाशिवरात्रि के मौके पर निकाली गई शिव बारात
बखरी| बखरी में जयलख शकरपुरा काली स्थान मंदिर के प्रांगण से महाशिवरात्रि के मौके पर शुक्रवार की देर रात भगवान शिव की बारात निकाली गई। जिसमें ग्रामीण कलाकारों द्वारा अपने कला की भव्य प्रस्तुति की गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता केशव झा कर रहे थे। महादेव के रौद्र रूप में स्थानीय युवक राकेश कुमार थे जबकि माता पार्वती की भूमिका मुरारी ने निभाई। कार्यक्रम को सभी लोगों ने सराहा। कार्यक्रम के आयोजन में ग्रामीण कैलाश पोद्दार, मिथिलेश पोद्दार, रंधीर राणा समेत समस्त ग्रामीणों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
बखरी-शिवरात्री को लेकर शिव और पार्वती का रूप।
शिव बारात में शामिल देवी-देवता।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/37MIfv7



إرسال تعليق