जयपुर.मौसम का मिजाज गर्म होने लगा है। बीती रात राजधानी जयपुर में अधिकतम तापमान 27.3 व न्यूनतम 15.0 डिग्री रहा। रबी सीजन फसलाें की पकाई के साथ ही चेपा मैदान में है। माैसम विभाग के अनुसार मौसम साफ हाेने और तापमान बढ़ने से धीरे-धीरे चेपा मच्छर का प्रकाेप बढ़ता जाएगा।

इस बार मानसून देर तक रहने के कारण रबी की फसल सरसाें, गेहूं, चने की बुआई देर से हुई थी जिससे मार्च तक फसल कटाई का दाैर चलेगा। इसलिए चेपा मार्च के आखिर तक सताएगा। हालांकि 27 फरवरी तक पश्चिमी विक्षाेभ फिर सक्रिय हाेने के आसार हैं। इससे 28 फरवरी को बीकानेर व जयपुर में बारिश हाे सकती है।

इस बार लक्ष्य से ज्यादाहुई रबी की बुआई

मानूसन सीजन अच्छा रहने के बाद इस बार रबी फसल की बुआई लक्ष्य से ज्यादा हुई है। इस बार रबी की 93 लाख हेक्टेयर बुअाई का लक्ष्य रखा था लेकिन बुवाई 99 लाख हेक्टेयर में हुई है। इसमें 33 लाख हेक्टेयर में गेहूं व 22 लाख हेक्टेयर में सरसाें की बुआई हुई।

फसल की कटाई देर तक चलेगी इसलिए चेपा मार्च के आखिर तक सताएगा।


Post a Comment

Previous Post Next Post