पदयात्रा में शामिल प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विवि की बहनें।

अररिया आरएस | प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विवि अररिया आरएस ने महाशिवरात्रि पर शांति पदयात्रा आैर झांकी का आयोजन जिला संचालिका बी के उर्मिला बहन व बैंक कर्मी संजय गुप्ता के नेतृत्व में किया गया। मुख्य अतिथि सांसद प्रदीप सिंह ने पदयात्रा के उद्घाटन के बाद सभी को संदेश दिया कि वास्तव में सृष्टि के रचयिता परमात्मा शिव ही हैं। उनके शरण में आने से ही सभी मानव का कल्याण संभव है।

ब्रम्हाकुमारी उर्मिला बहन वास्तव में समाज को अच्छा बनाने की बहुत बड़ी सेवा कर रही हैं। जिला संचालिका ने कहा कि शिवरात्रि पर भक्त लोग रात्रि जागरण करते हैं। ज्ञान सूरज परमात्मा आकर अज्ञान अंधकार में सोई आत्माओं को जगाते हैं। निराकार परमात्मा शिव त्रिमूर्ति है। विष्णु द्वारा पावन सतयुगी त्रेतायुगी श्रीष्टि का पालन कराते हैं। अन्य सभी जन्मोत्सव दिन में मनाए जाते हैं। पर परमात्मा शिव का जन्मोत्सव का गूढ़ आध्यात्मिक रहस्य है। कलयुग के अंत में जब सृष्टि पर घोर अज्ञान अंधकार छा जाता है, तब ज्ञान सूरज परमात्मा अवतरित होकर सत्युगी सृष्टि की पुनर्स्थापना करते हैं। मौके पर डॉक्टर संजय प्रधान मोहनी देवी मेमोरियल स्कूल के डायरेक्टर, गौतम साह, अमरेंद्र गुप्ता, राजू भाटिया, राजू बेगवानी, सिमरन बहन, किरण बहन, दया बहन, शकुंतला बहन, ज्योति बहन, खुशबू बहन, लाडली बहन, बाल कृष्ण झा, नितेश, विकास, दिनेश, राजेंद्र केसरी सविता देवी, लीड बैंक ऑफिसर रतन ठाकुर, रवि महतो, बिहारीलाल बैठा, लेल्हू सिंह, माधव सिंह, चंद्रानंद आदि मौजूद रहे।



Araria News - creator of the universe welfare goes to his refuge



Post a Comment

أحدث أقدم