आरा | दैनिक भास्कर अभियान के तहत पोर्न साइट बैन काे लेकर रमना मैदान स्थित महाबीर मंदिर के प्रांगन में एक परिचर्चा का आयोजन किया गया। जिसमें मंदिर के पुजारी सामजिक कार्यकर्ता शामिल हुए। सभी ने एक साथ कहा कि भारत एक धार्मिक एवं सभ्य देश है। यह देश साधु संतो का रहा है और रहेगा। इस पावन भूमि पर अश्लीलता कोई स्थान नही है। इसके लिए सामाजिक व धार्मिक रुप से सभी को आगे आना चाहिए। दैनिक भास्कर को इसके लिए धन्यवाद देता हुं। समाज में फैल रहे जहर को रोकने के लिए आगे आया है। ये अब दैनिक भास्कर का अभियान नही है। बल्कि हम सभी का यह जिम्मेदारी है कि दैनिक भास्कर के साथ मिलकर पोर्न साइट जैसे बुराई काे समाज से खत्म करना होगा। दैनिक भास्कर को सलाम करते है कि पोर्न साइट को बंद करने के लिए अकेले ही समाज को जागृत करने के लिए निकल पड़ा है। इसको समाप्त करने के लिए इसके लिए सबसे पहले अपने आपको जागृत करना होगा। इसके बाद ही किसी दूसरे को प्रेरित कर सकते है। हम सब संकल्प लेते है कि सबसे पहले अपने परिवार से शुरुआत करेंगे। ताकि समाज में कोई अच्छा संदेश जा सकें। इसमें सरकार का भी योगदान होना चाहिए।

मोबाइल पर भजन देखते या सुनते है। तो उसी समय यू-ट्यूब प्रचार आता है। जो देखने लायक नही होता है। इस प्रचार प्रसार पर भारत सरकार को बैन लगाना चाहिए। भास्कर को इस अभियान को धन्यवाद देता हुं। जो समाज में सही दिशा में ले जाने का कार्य कर रहा है।
-देवेन्द्र सिंह

बच्चों को एकांत में जाने से रोके, अभिवावक अपने बच्चों पर विशेष ध्यान दे। उनका संगति कैसा, दोस्त कैसा है। इस पर ध्यान देना चाहिए। संगति से सबकुछ तय होता है। इसलिए बच्चाें को अच्छे संस्कार देना चाहिए। सरकार को इस पर बैन लगाना चाहिए।
-मंटू सिंह

बच्चों को शिक्षा के साथ संस्कार भी देना चाहिए। बच्चों को मोबाइल देना ही नही चाहिए। बच्चों को एक सप्ताह में कम से कम दो बार मंदिर घूमना चाहिए। जब मन अशांत हो तो भगवान का ध्यान करना चाहिए। हम सभी को दैनिक भास्कर के इस अभियान में शामिल होना चाहिए।
-त्रिपुरारी सिंह

दैनिक भासकर को इस अभियान के लिए धन्यवाद देता हुं। हम भास्कर के साथ है। पोर्न वीडियो देश में पूरी तरह से बैन होना चाहिए। इससे देखने वाले अपने मर्यादा को भूल जाते है।
-शरद सिंह

बच्चों के प्रति प्रेम बहुत जरूरी है। लेकिन, बच्चें प्रेम का गलत फायदा उठा लेते है और मोबाईल की जिद करने लगते है। बच्चे कितना भी जिद करे। उसे कम उम्र में मोबाइल नही दे।
-संजय सिंह

अभिवावक को समय-समय पर अपने बच्चों पर ध्यान देना चाहिए कि वो क्या कर रहा है। पोर्न वीडियो देखने से स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ता है। इसपर सरकार को बैन लगाना चाहिए।
- संजय राय

पोर्न साइट सामाजिक और धार्मिक स्तर पर काफी नुकसान पहुंचा रहा है। इसको देखने वाले युवाओं के आचरण में परिवर्तन हो जाता है। वो हमेशा एकांतवास खोजता है। जिससे मन शांत होता है।
-मुक्तेश्वर उपाध्याय, पुजारी

अश्लील साइट पर बैन करने के दैनिक भास्कर को इस अभियान के लिए दिल से धन्यवाद। सरकार को इसपर तुरंत बैन लगाना चाहिए। इसके लिए जागरुकता अभियान बहुत जरुरी है। हम दैनिक भास्कर से मांग करते है कि जैसे शराबबंदी, दहेज प्रथा के लिए मानव श्रृंखला बनाया जाता है।
- अभय विश्वास भट्‌ट

दैनिक भास्कर के इस अभियान का हम सभी समर्थन करते है। समाज मंे पोर्न साइट के साथ भोजपुरी गाना व हिन्दी सिनेमा पर भी प्रतिबंध लगना चाहिए। आज के परिवेश में हिन्दी सिनेमा परिवार के साथ नही देख सकते है। इस पर बैन होना चाहिए।
-रमेश सिंह

पोर्न साइट्स पर एकजुट लोग।

Ara News - porn sites are deadly for the country and society people of all regions should unite and raise their voice against it

Post a Comment

أحدث أقدم