गढ़हरा के स्काउट एंड गाइड पार्क में भारत स्काउट और गाइड राष्ट्रीय मुख्यालय नई दिल्ली द्वारा आयोजित दस दिवसीय आपदा तैयारी एवं प्रबंधन प्रशिक्षण कोर्स के आठवें दिन को विश्व चिंतन दिवस के रूप में मनाया गया। स्काउटिंग गाइडिंग के जन्मदाता लॉर्ड रॉबर्ट बेडेन पावेल एवं लेडी बेडेन पावेल के जन्मदिन के मौके पर कार्यक्रम को व्यापक रूप से मनाने के लिए भारत स्काउट और गाइड राष्ट्रीय मुख्यालय नई दिल्ली ने इसके तीन थीम जारी किए हैं जो विविधता, समानता और समावेशन पर आधारित है। शनिवार को कार्यक्रम की शुरुआत सर्व धर्म प्रार्थना सभा से की गई। इसके बाद रोवर्स एवं रेंजर्स ने स्थानीय उपमंडलीय रेल चिकित्सालय गरहरा में मरीजों के बीच पुष्प एवं फल वितरण किए। मौके पर मौजूद जिला आयुक्त गाइड शालिनी जैन एवं जिला सचिव जीवानंद मिश्रा ने रोवर्स एवं रेंजर्स को निस्वार्थ भाव से सेवा करने की भावनाओं व सिद्धांत की सराहना की।

सर्फ स्मार्ट कार्यक्रम के बारे में दी जानकारी : इसके बाद शिविर प्रधान बबलू गोस्वामी क्षेत्रीय संगठन आयुक्त भारत स्काउट और गाइड पूर्वी क्षेत्र द्वारा वर्ल्ड एसोसिएशन, गर्ल गाइड एवं गर्ल स्काउट द्वारा चलाए जा रहे इंटरनेट सेफ्टी पर आधारित सर्फ स्मार्ट कार्यक्रम के बारे में जानकारी दी गई। इसके उपरांत आपदा के समय मीडिया की भूमिका पर चर्चा की गई। वक्ताओं ने रोवर्स एवं रेंजर्स को विस्तृत जानकारी दी। कार्यक्रम का शुरुआत करते हुए जिला सचिव जीवानंद मिश्रा ने प्रतिभागियों की विस्तृत जानकारी दी। मौके पर अशोक सिंह, मनीष, अमरावती, एफडी मुंडा, सुपर्णा दास, अनीता सरदार, पूर्व मध्य रेलवे से कोमल कुमारी, चंदन कुमार और राष्ट्रीय मुख्यालय, नई दिल्ली द्वारा आमंत्रित दीपिका कुमारी आदि मौजूद रहें।

फल व पुष्प बांटते स्काउट एंड गाइड के कार्यकर्ता।



Barauni News - there is no other virtuous work in a better life than serving patients



Post a Comment

Previous Post Next Post