दो माह की रसीद काट थमा दिया एक माह का राशन
सोनुआ | सोनुआ के मधुपुर गांव के राशन डीलर दिनेश महतो ने मधुपुर गांव मुस्लिम टोला के 25 राशन कार्डधारियों का दो माह का रसीद काट कर एक माह का राशन दिया है। जब इस संबंध में कार्डधारियों ने आपत्ति जतायी तो राशन डीलर दिनेश महतो ने नये नियमों का हवाला देते हुए दो माह का राशन देने से मना कर दिया। इसके बाद कार्डधारियों ने प्रखंड कार्यालय पहुंच कर बीडीओ समीर कच्छप से मौखिक शिकायत किया। इसके बाद बीडीओ समीर कच्छप ने मामले की जाँच करने का आश्वासन दिया है।
शिविर में 122 लोगों ने किया रक्तदान
सभी दिव्यांगजनों को मिलेगा उनका अधिकार : जोबा
चक्रधरपुर| मागे पर्व पर गुलकेड़ा पंचायत के पोकुवाबेड़ा गांव में सरना क्लब पोकुवाबेड़ा की ओर से दो दिवसीय खेल खुद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें मुख्य रूप से बच्चों-जवानों की दौड़, चम्मच रेस, हांडी फोड़, बैलून फोड़, जेनरल नॉलेज, सुई धागा रेस आदि का आयोजन हुआ। जवानों का दौड़ में नारकन केराई, बड़ी लड़कियों की दौड़ में फूलमनी बंकिरा, चम्मच रेस में बहमई बानरा, बच्चों की दौड़ में नोरो केराई और बुजुर्गों की दौड़ में सिपाई जोंकों िवजेता रहे। मौके पर कमेटी के सदस्य सन्नी खंडाइत, साधो खंडाईत, लक्ष्मण खंडाईत, जगन्नाथ खंडाईत, नारायण सामाड, संजय खंडाईत, सागर केराई, गोलमए केराई, सिमोन केराई, मंगल केराई, नाथो गागराई आदि मौजूद थे।
चक्रधरपुर| गुरुवार को टोटेमिक कुड़मी समाज का रक्तदान शिविर और दांत जांच शिविर बड़ोदा गांव के संस्कार भवन में आयोजित किया गया। इसमें 122 लोगों ने रक्तदान किए तथा 109 लोगों ने दांत जांच कराई। शिविर का उद्घाटन विधायक सुखराम उरांव ने किया। डॉ अमित कुमार ने दांतों का इलाज किया। मौके पर अशोक षाड़ंगी, श्याम सुंदर महतो, बलराज हिन्दवार, रामलाल मुंडा, डा नागेश्वर प्रधान, विनोद भगेरिया, सदानंद होता, कृष्ण मोहन प्रसाद, दिलीप महतो आदि मौजूद थे।
गोइलकेरा| महिला एवं बाल विकास मंत्री जोबा माझी ने कहा कि कहा राज्य के सभी दिव्यांगजनों को सरल प्रक्रिया से प्रमाण पत्र उपलब्ध कराते हुए उनका अधिकार दिलाया जाएगा। गुरुवार को गोइलकेरा प्रखंड कार्यालय में दिव्यांगजनों के चलंत न्यायालय सह जागरूकता शिविर में उन्होंने कहा कि ऐसे चलंत न्यायालय सह जागरूकता शिविर के माध्यम से जिला प्रशासन के साथ समन्वय स्थापित कर सभी प्रखंड एवं पंचायत स्तर तक वंचित लाभुकों को उनका हक दिलाने का काम किया जाएगा। मंत्री ने कार्यक्रम में उपस्थित एक दिव्यांग बालक को ट्राई साइकिल उपलब्ध कराई। शिविर में राज्य निःशक्तता आयुक्त सतीश चंद्र, उपायुक्त अरवा राजकमल भी मौजूद थे। वहीं चलंत न्यायालय में विभिन्न रोगों के विशेषज्ञ डॉक्टर भी उपस्थित रहे। शिविर में प्राप्त आवेदनों का स्थल पर ही निष्पादन किया गया।।इसके लिए विभिन्न रोगों जैसे आँख, कान, हड्डी एवं मानसिक रोग से संबंधित चार विशेषज्ञ डॉक्टर शिविर में उपस्थित रहे।


إرسال تعليق