गांगड़तलाई में रविवार रात देर रात को चलते ट्रैक्टर के पीछे बाइक टकरा जाने से बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उपचार के लिए परिजन दाहोद लेकर जा रहे थे, इसी दौरान युवक की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार आनंदपुरी थाना क्षेत्र के मोटी टिंबी नालपाड़ा निवासी 20 वर्षीय युवक रोहित पुत्र भूपेंद्र निनामा बाइक से गांगड़तलाई में सामान खरीदने आया था।
उसका भाई कमलेश भी गांगड़तलाई में ही किसी काम से आया था। खरीदारी के बाद रोहित गांव जाने के लिए निकल गया। वहीं कमलेश ने मोबाइल में बैलेंस डलवाकर पीछे-पीछे आने की बात कही। रोहित बाइक लेकर निकल गया।
रास्ते में उसकी बाइक के ठीक आगे चल रहे ट्रैक्टर के चालक ने अचानक ब्रेक लगा दिए। जिससे असंतुलित होकर बाइक ट्रैक्टर की ट्रॉली से जा टकराई। हादसे में रोहित के सिर में गहरी चोट लगी, जिसकी मौत हो गई।
रोहित निनामा।

Post a Comment