बिहार पुलिस सप्ताह के समापन के दिन लहू हमारा जन सेवा में’’ कार्यक्रम के तहत भोजपुर पुलिस के द्वारा रेड क्रॉस भवन में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इसकी शुरुआत भोजपुर एसपी सुशील कुमार ने रक्तदान कर अपने डिपार्टमेंट के लोगों के साथ आम लोगों को भी महादान करने के लिए प्रेरित किया। इसके बाद थानाध्यक्षों एवं आरक्षियाें की लंबी कतार रक्तदान के लिए लग गई ।

सुसे शाम तक कार्यक्रम चलता रहा।

 एसपी सुशील कुमार ने रक्तदान करते हुए कहा कि मुझे खुशी है कि किसी का जीवन बचाने के लिए मेरा रक्त काम आ सकेगा। इस अवसर पर रेड क्रॉस के वाइस चेयरमैन सुनील कुमार सिंह, पैटर्न डॉक्टर एस के रूंगटा, डॉ मधुकर सचिव विभा कुमारी एवं चिकित्सा पदाधिकारी डॉ डीपी सिंह उपस्थित थे। एसपी के रक्तदान के बाद महिला टाउन थाना अध्यक्ष जन्मेजय राय ,थानाध्यक्ष कंचन कुमारी,गजराजगंज थानाध्यक्ष मनीष कुमार, पवना थानाध्यक्ष क्रांति रमन, पवन कुमार, प्रदीप कुमार सिंह,अविनाश कुमार, राजीव कुमार, चंदन कुमार ,अजीत कुमार ,हवलदार रविंद्र पासवान, धीरज कुमार सिंह,सनभ राज, नीरज सार्जेंट कुंवर प्रसाद गुप्ता, फैयाज आलम, ऋषिकेश रंजन, मोहम्मद ज़मीर ने भी रक्तदान किया।




Ara News - bhojpur sp donated blood in red cross building then long queues of soldiers for mahadan



Post a Comment

أحدث أقدم