भाकपा माले और इंसाफ मंच के बैनर तले शहर में प्रतिवाद मार्च निकाला गया। यह मार्च पटेल बस पड़ाव के समीप से प्रारंभ हुआ। जो शहर के शिवंगज, जेल रोड, डाबर गली होते हुए गोपाली चौक पर जाकर सभा में तब्दील हो गया। संबोधित करते इंसाफ मंच के राज्य सचिव व भाकपा माले राज्य कमेटी सदस्य क्यामुद्दीन अंसारी ने कहा कि हम इस जनसंहार, दंगे और आगजनी को उकसाने के लिए जिम्मेवार भाजपा नेता कपिल मिश्रा की तत्काल गिरफ्तारी की मांग करते हैं। हम मांग करते हैं कि दोषियों पर फौरन कार्यवाही की जाए और शांति की बहाली की जाए। नगर संयोजक सत्यदेव राम ने कहा कि हम मुल्क के तमाम अमन-पसंद लोगों से अपील करते हैं कि वे राजधानी में चल रही इस राज्य प्रायोजित भाजपा नीति साम्प्रदायिक हिंसा के खिलाफ अपनी आवाज़ उठाएं। हम संविधान और नागरिकता पर हो रहे इन हमलों के खिलाफ, विभाजनकारी सीएए-एनआरसी-एनपीआर के खिलाफ चल रहे शांतिपूर्ण प्रतिरोध प्रदर्शनों का समर्थन करते हैं। संबोधित करनेवालों में इनौस नेता शिवप्रकाश रंजन, आइसा राज्य सचिव शबीर कुमार, इंसाफ मंच के जिला सचिव अजय राम उर्फ गांधी, संयुक्त सचिव फैज अहमद, मो सलीम, राजेन्द्र यादव, भाकपा माले जिला कमेटी सदस्य गोपाल प्रसाद, हरिनाथ राम, कैमुद्दीन, नसीम अंसारी, जनार्दन गोड, हरेराम सिंह थे। वहीं गड़हनी में भाकपा-माले व इंसाफ मंच के बैनर तले गड़हनी गोला पर इनौस राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोज़ मंजिल के नेतृत्व में शांति व न्याय मार्च निकाला गया। मनोज़ मंजिल ने कहा कि दिल्ली का दंगा का दोषी भाजपा है औऱ इस देंगे के दोषी भाजपा नेता कपिल मिश्रा को गिरफ्तार करना चाहिए। इस नरसंहार के साजिशकर्ता अमित शाह को इस्तीफा दे देना चाहिए। दंगा में मरे सभी लोगो को एक- एक करोड़ रुपये मुआवजा के रूप में सरकार को देना चाहिए। मौके पर रामछपित राम, इंद्रदेव राम,भीम पासवान, अमीन भारती, असलम अंसारी, मोहम्मद सोनू,असगर अली सहित कई लोग शामिल थे।

Post a Comment