कार्यकर्ताओं के साथ पूर्व सांसद।

बरारी| कटिहार के पूर्व सांसद तारिक अनवर ने बरारी क्षेत्र भ्रमण के दौरान महागठबंधन के कार्यकर्ताओं एवं आम जनता से रूबरू हुए। इस दौरान पूर्वी बारी नगर के मुखिया प्रतिनिधि उमेश सिंह के निज आवास पर कार्यकर्ताओं की एक बैठक आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता शमशाद आलम ने किया। बैठक में उन्होंने कांग्रेस के विस्तार करने पर चर्चा की। इस दौरान उन्होंने कहा कि कहा कि देश की आर्थिक स्थिति काफी दयनीय हो चुकी है।पिछले दस वर्षों के पहले देश की स्थिति इतनी खराब नहीं थी।उन्होंने कहा कि एनआरसी जैसे मुद्दे ने देश की हालत को खराब कर दी है।


Barari News - tariq discussed with workers on the expansion of congress



Post a Comment

أحدث أقدم