देश में स्वच्छता की अलख जगाने वाले संत गाडगे महाराज का जन्मोत्सव रजक समाज ने रविवार को मनाया।

इस अवसर पर तुलसी पथ से सुबह चल समारोह प्रांरभ होकर धानमंडी, गांधीचौक ,सराफा, सुभाष पथ, डाबरी चौक होते हुए लखार सेरी में धर्मशाला पर समापन हुआ। चल समारोह में बग्घी में संत गाडगे का चित्र विराजमान था। आगे - आगे अध्यक्ष दिनेश सरसोदिया, रूपचंद कनेरिया, सत्यनारायण सरसोदिया, पंकज जोशी, पुरुषोत्तम सरसोदिया, कृष्णा सरसोदिया, अनिल सरसोदिया सहित समाज के महिलाएं व पुरुष शामिल थे। बालिकाएं भजनों की धुन पर थिरकते हुए चल रही थी। शोभायात्रा का अनेक स्थानों पर शहरवासियों ने स्वागत किया।

चल समारोह में भजनों की धुन पर थिरकी बालिकाएं।
Badnagar News - mp news rajat samaj celebrated sant gadge jayanti removed the ceremony



Post a Comment

Previous Post Next Post