संतमत सत्संग में प्रवचन करते महात्मा।

कदवा| कदवा प्रखंड के मोहना गांव में दो दिवसीय संतमत सत्संग का आयोजन किया गया। यह सुबह 6 से 11 बजे तक हो रहा है। सत्संग स्थल में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ दिखी। कार्यक्रम के संचालक मुखिया प्रतिनिधि अखिलेश साह ने बताया कि यूपी से महात्मा भी पहुंचे। मौके पर बाबा अमरजीत महाराज, बाबा जुल्फिकार इंडियन आदि महात्माओं ने अपने प्रवचन से लोगों को सत्य वचन से अवगत करा रहे हैं। प्रवचन के दौरान बाबा अमरजीत महाराज ने सत्संग प्रेमी से कहा कि 9 लाख वर्ष पूर्व त्रेता युग में भगवान श्रीराम ने अपने राज काल में प्रजा को क्या उपदेश दिया था। मानव शरीर 84 लाख योनियों में सर्वश्रेष्ठ कहा गया है। केवल मनुष्य शरीर में ही मुक्ति का द्वार है। इसलिए यह तन देव दुर्लभ कहा जाता है। वैसे मनुष्य जो मानव शरीर पाकर भी मुक्ति द्वार नहीं पाते हैं, वे इस लोक और परलोक दोनों में दुखी रहते हैं। साधन धाम मोक्षकर द्वार पाई न जेहि परलोक। प्रवचन देकर सच्चे मार्ग पर चलने के लिए लोगों से अपील की। मौके पर प्रखंड प्रमुख पारस कुमार राय, मुखिया कलावती कुमारी आदि थे।



Barari News - the path to salvation is possible only in the best human body among 84 lakh people akhilesh



Post a Comment

أحدث أقدم