बरबीघा पुलिस ने शराब के खिलाफ लगातार छापेमारी अभियान चलाते हुए तीसरे दिन भी पांच पियक्कड़ों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। थानाध्यक्ष विनोद कुमार झा ने बताया कि रविवार की रात्रि नगर परिषद क्षेत्र के नारायणपुर मोहल्ले से पुलिस ने गश्ती के दौरान शराब के नशे में धुत पांच पियक्कड़ों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए पियक्कड़ों में से जयरामपुर थाना के सरैया गांव निवासी अकल राम, पंकज कुमार तथा मनी पासवान, जबकि नगर परिषद क्षेत्र के माउर गांव निवासी रविंद्र राम तथा कालूराम शामिल है। सभी के खिलाफ सुसंगत धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज करने के बाद से पूरा भेज दिया गया।
गिरफ्तार पियक्कड़ को जेल ले जाती पुलिस

Post a Comment