वीरपुर|भूमि विवाद के निपटारे को लेकर वीरपुर थाना परिसर में शनिवार को जनता दरबार आयोजित की गई। जिसमें दो मामलों का त्वरित निष्पादन कर दिया गया। जानकारी देते हुए वीरपुर थानाध्यक्ष विनोद कुमार सिंह ने बताया कि शनिवार को एक नए मामले आए थे और पूर्व से चार मामले थे। कुल मिलाकर 5 मामलों में 2 मामलों का त्वरित निष्पादन कर दिया गया है। शेष के बचे तीन मामलों में पीड़ित दोनों पक्षों को संपूर्ण दस्तावेज के साथ अगले शनिवार को थाना परिसर में बुलाया गया है। जनता दरबार में वीरपुर नगर पंचायत के ही 2 मामलों का निष्पादन किया गया। वहीं बनेलीपट्टी, बसंतपुर और बलभद्रपुर के मामले लंबित बच गए। आयोजित जनता दरबार में बसंतपुर सीओ विद्यानंद झा, राजस्व कर्मचारी गुलाब कुमार, विक्रांत कुमार समेत अन्य थानाकर्मी मौजूद थे।



Basantpur News - execution of 2 out of 5 cases in janata durbar



Post a Comment

أحدث أقدم