जयपुर.जयपुर एयरपोर्ट से हवाई यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए अच्छी खबर है। जयपुर से जल्द ही हवाई सेवा के जरिए दो नए शहर जुड़ेंगे। 29 मार्च से जयपुर एयरपोर्ट से जालंधर के लिए पहली बार सीधी फ्लाइट शुरू होगी, साथ ही पटना के लिए वाराणसी होकर फ्लाइट जाएगी। अभी तक इन दोनों शहरों के लिए जयपुर से कोई फ्लाइट नहीं है।

जालंधर पंजाब का दूसरा ऐसा शहर होगा, जहां के लिए जयपुर से सीधी फ्लाइट जाएगी। इससे पहले जयपुर से अमृतसर के लिए फ्लाइट संचालित हो रही है। अभी हवाई सेवा के जरिए जयपुर देश के 18 शहरों से जुड़ा हुआ है। इनमें 56 घरेलू फ्लाइट संचालित हैं। अब ऐसे 20 शहर हो जाएंगे।

पटना की फ्लाइट वाया वाराणसी जाएगी
  • फ्लाइट एसजी-2750 सुबह 7:20 बजे जालंधर जाएगी। सुबह 7:50 बजे पहुंचेगी। फ्लाइट एसजी-2751 दोपहर 12:30 बजे जालंधर से चलेगी। दोपहर 2 बजे पहुंचेगी।
  • पटना के लिए फ्लाइट एसजी-2752 दोप. 2:20 बजे जाएगी। वाराणसी होकर 5:35 बजे पहुंचेगी। फ्लाइट एसजी-2753 शाम 5:55 बजे पटना से रात 9:10 बजे पहुंचेगी।


The first direct flight from Jaipur to Patna-Jalandhar will start from March 29



Post a Comment

Previous Post Next Post