जयपुर.सात ज्योतिर्लिंगों सहित धार्मिक स्थानों की सैर करने की चाहत रखने वाले लोगों के लिए अच्छी खबर है। रेलवे इसके लिए एक टूर पैकेज लेकर आया है। इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉर्पोरेशन लिमिटेड (आईआरसीटीसी) ने 7 ज्योतिर्लिंगों, शिर्डी साईंबाबा और विश्व प्रसिद्ध स्टेच्यू ऑफ यूनिटी की सैर कराने के लिए भारत दर्शन ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है।
यह ट्रेन पहली मार्च की शाम को जयपुर से रवाना होगी। कुछ दूरी तक ट्रेन से जाने के बाद बस से भी ले जाया जाएगा। 13 दिन के टूर का प्रति यात्री किराया 12,285 रु. होगा। इसमें किराया, रहना, खाना शामिल है।

यहां के दर्शन होंगे : महाकालेश्वर, ओम्कारेश्वर, स्टेच्यू ऑफ यूनिटी, सोमनाथ, द्वारिकाधीश, नागेरश्वर, भीमाशंकर, साबरमती आश्रम, घृसणेश्वर ज्योतिर्लिंग, बैजनाथ मंदिर, त्रयंबकेश्वर और शिर्डी साईंबाबा।

भजन-कीर्तन और मनोरंजन की पूरी व्यवस्था रहेगी

आईआरसीटीसी के डिप्टी जीएम योगेन्द्र गुर्जर ने बताया कि ट्रेन में 12 स्लीपर कोच होंगे। 800 यात्री सीट बुक कर सकते हैं। ट्रेन 13 मार्च को लौटेगी। यात्री आईआरसीटीसी की अधिकृत वेबसाइट और बनी पार्क स्थित क्षेत्रीय कार्यालय में आवेदन कर सकते हैं। ट्रेन में भजन-कीर्तन की भी व्यवस्था रहेगी।


ट्रेन के किराए में रहना और खाना शामिल है।



Post a Comment

Previous Post Next Post