वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय के न्यू कैम्पस में बहुत जल्द तीन मंजिला प्रशासनिक भवन दिखेगा। बिहार आधार भूत संरचना लिमिटेड (बीएसइआइडी) को प्रशासनिक भवन बनाने की जिम्मेवारी सौंपी गयी है। कुलसचिव श्यामानंद झा ने बताया कि 11 करोड़ 26 लाख 50 हजार रूपया की राशि से प्रशासनिक भवन बनाया जाएगा। बहुत जल्द ही जीरो माईल अवस्थित न्यू कैम्पस में विश्वविद्यालय शिफ्ट हो जाएगा। कुलपति प्रो देवी प्रसाद तिवारी के साथ बीएसइआइडी के सदस्यों की औपचारिक बैठक होगी। इधर, असिटेंट इंजीनियर सुनील कुमार सिन्हा ने बताया कि लगभग 12 हजार स्कवायर फीट में तीन मंजिला भवन दिखेगा। जिसको लेकर तैयारी शुरू कर दिया गया है। आज हमारी टीम ने न्यू कैम्पस का जायजा लिया। संभावित: 15 दिनों के भीतर कार्य प्रारंभ भी हो जाएगा।
जिले में मेडिकल कॉलेज का खुलना गर्व की बात, सभी को करना चाहिए इसमें सहयोग
आरा| न्यू कैंपस् में विवि का प्रशासनिक भवन शिफ्ट करने की कवायद के बीच पूर्व कुलपति डॉ आइसी कुमार ने बताया कि इससे गौरव की बात क्या होगी कि जिले में मेडिकल कॉलेज खुलेगा। इसमें कोई विवाद नहीं होनी चाहिए। सरकार एवं विश्वविद्यालय दोनों के बीच भूमि को लेकर जो विवाद है वह जल्द दूर होना चाहिए। न्यू कैम्पस की भूमि शिक्षा के उद्देश्य से ही लिया गया था। किसी भी विश्वविद्यालय को खोलने या उसका अस्तित्व कायम रखने के लिए कोई न्यूनतम भूमि की जरूरत नहीं होती है। विश्वविद्यालय एक्ट में इसका कहीं भी जिक्र नहीं है।
मेडिकल कॉलेज खोलने के लिए जमीन की लंबे समय से उठ रही है मांग
जीरो माईल अवस्थित न्यू कैम्पस की जमीन मेडिकल कॉलेज खोलने के लिए सरकार द्वारा मांग की जाती रही। कई बार इसको लेकर उच्च अधिकारियों के द्वारा विश्वविद्यालय प्रबंधन पर दबाव भी बनाया गया है। परन्तु विश्वविद्यालय ने अपना स्टैंड क्लीयर करते हुए मेडिकल कॉलेज को जमीन देने से इंकार कर दिया है। कुलसचिव श्यामानंद झा ने बताया कि इस विषय पर शुक्रवार को राजभवन में बैठक भी आहूत किया गया है। जिसमें कुलपति अपना पक्ष रखेंगे।
2005 में विश्वविद्यालय के लिए अधिग्रहण हुई थी भूमि|वर्ष 2005 में न्यू कैम्पस के लिए भूमि अधिग्रहण हुआ था। पूर्व कुलपति डॉ आइसी कुमार ने बताया कि 40 एकड़ भूमि की बाउंड्री कराया गया था। ताकि विश्वविद्यालय की नींव इसमंे रखी जा सके। नए कैम्पस में सभी विभाग, प्रोफेसर के लिए हॉस्टल सहित प्ले ग्राउंड बनाने की योजना बनायी गयी थी। 44 एकड़ में से चार एकड़ की भूमि केंद्रीय विद्यालय एवं रेलवे को दे दिया गया था।
वीकेएसयू न्यू कैम्पस जहां बनेगा प्रशासनिक भवन।


Post a Comment