उसरी बुजुर्ग पंचायत स्थित उसरी खुर्द गांव में श्रीश्री 108 बाबा इंद्र दास मंदिर में हो रहे दो दिवसीय अष्टयाम को लेकर 1001 कुवारी कन्याएं व महिलाओं द्वारा शुक्रवार को कलश यात्रा निकाली गई। यह कलश यात्रा मंदिर परिसर यज्ञ स्थल से प्रारम्भ होकर हाथी-घोड़े, ऊंट, ढोल-नगाड़े, गाजे-बाजे, डीजे के साथ उसरी खुर्द के रास्ते, आंदर हसनपुरा मुख्य मार्ग होकर पूरे गांव का भ्रमण करते हुए यज्ञ स्थल पर पहंुचा। इसके पूर्व खुदीदास महाराज मठ स्थित स्थानीय दाहा नदी से पंडित आचार्य राजू मिश्र के वैदिक मंत्रोच्चार के साथ जल भरा गया। कलश यात्रा में शामिल कन्या व महिलाओं द्वारा माथे पर लिए कलश को जय श्रीराम, हर-हर महादेव, ओम नमः शिवाय के नारे के साथ पूरे गांव में परिभ्रमण किया गया। इस दौरान गंगन चुम्बी नारे के साथ पूरा वातावरण भक्तिमय दिखा। इसे लेकर यज्ञ मंडप समेत अन्य स्थानों को व्यवस्थित तरीके से सजाया संवारा गया है। इस यज्ञ के आयोजनकर्ताओं ने बताया कि यह यज्ञ दो दिवसीय है। इसमें पूर्णाहुति के दिन भंडारे का आयोजन किया गया है। यहां आने वाले लोगों को किसी प्रकार की कोई परेशानी नही हो इसे लेकर तैयारी पूरी कर ली गई है। मौके पर बबन यादव, शिवशंकर यादव आदि ग्रामीण मौजूद रहे।

हसनपुरा में निकली कलशयात्रा में शामिल श्रद्धालु।



Ander News - 1001 girls took out a kalash yatra in hasanpura



Post a Comment

أحدث أقدم