उदयपुर (निखिल शर्मा).अप्रैल में एनआईआरएफ रैंकिंग 2020 जारी करेगा। पिछले दाे वर्ष से आईआईएम, उदयपुर इस रैंकिंग में मैनेजमेंट संस्थानाें में 13वें स्थान पर रहा है। लेकिन इस बार संस्थान खुद काे टाॅप-10 मैनेजमेंट संस्थानों में लाने के लिए प्रयासरत है। इसके पहले पिछले एक वर्ष में अाईअाईएमयू ने अंतरराष्ट्रीय स्तर की दाे अहम रैंकिंग में भी अपनी जगह बनाई है। एफटी मास्टर इन मैनेजमेंट रैंकिंग 2019 में दुनिया के टाॅप-100 बिजनेस स्कूल में इसे 76वां स्थान मिला, वहीं अाईअाईएम अहमदाबाद, बेंगलुरु अाैर काेलकाता के बाद यह देश में चौथे नंबर पर रहा। वहीं क्यूएस मास्टर्स इन मैनेजमेंट रैंकिंग 2020 में अाईअाईएम के टू ईयर एमबीए प्राेग्राम ने 28 देशाें के टाॅप-129 प्राेग्राम में जगह बनाई। अाईअाईएम अहमदाबाद, काेलकाता अाैर बेंगलुरु के बाद यह चाैथा अाईअाईएम रहा जिसने इस सूची में जगह बनाई। फर्स्ट जनरेशन के बाद इस सूची में शामिल हाेने वाला एकमात्र नया अाईअाईएम उदयपुर है। रिसर्च व टीचिंग में इनवेस्टमेंट, बेहतर फैकल्टी और प्लेसमेंट के चलते संस्थान उच्च शिक्षा में लगातार मजबूत मुकाम हासिल कर रहा है।
संस्थान की फैकल्टी के 73 रिसर्च पेपर पब्लिश हुए अंतरराष्ट्रीय जर्नल्स में
2019 में 17, 2018 में 9, 2017 में 20, 2016 में 2, 2015 में 6, 2014 में 11, 2013 में 4 अाैर 2012 में 4 रिसर्च पेपर अाईअाईएम के अंतरराष्ट्रीय जर्नल में छपे हैं। 2019 में 17 पेपर छपने का फायदा अाईअाईएम को एनअाईअारएफ रैंकिंग 2020 में मिलेगा। 2019-21 में अाईअाईएम में 2 एनअारअाई छात्राें का एनराेलमेंट भी किया गया है।
रिसर्च में देश में चाैथे स्थान पर आईआईएम उदयपुर
यूटी डल्लास के नवीन जिंदल मैनेजमेंट इंस्टीट्यूट की मैनेजमेंट संस्थानाें में रिसर्च के आधार पर की गई रैंकिंग में आईएसबी, आईआईएम बेंगलुरु और आईआईएम अहमदाबाद के बाद आईआईएम उदयपुर का चाैथा स्थान है।
- आईएसबी 59 आर्टिकल्स और 21.12 स्काेर के साथ पहले स्थान पर।
- आईआईएम बेंगलुरु 16 आर्टिकल्स आर 8 स्काेर के साथ दूसरे स्थान पर।
- आईआईएमए 10 आर्टिकल्स और 3.12 स्काेर के साथ तीसरी पोजिशन पर।
- आईआईएमयू 7 आर्टिकल्स व 2.31 स्काेर के साथ चाैथे पायदान पर है।
संस्थान के 2019-21 बैच के 283 छात्राें का समर प्लेसमेंट हुआ है। दुनियाभर से कुल 77 कंपनियाें ने समर प्लेसमेंट दिया। इस बार छात्राें का अाैसत स्टाइपेंड 37 प्रतिशत तक बढ़ा। अब तक के सबसे बड़े 283 छात्राें के बैच का इस बार प्लेसमेंट हुअा। अाईअाईएम के साथ पहली बार 39 नई कम्पनियाें ने टायअप किया। इस वर्ष मार्च में छात्राें का यह पहला साल पूरा हाेगा अाैर अप्रैल-मई में उनके समर प्लेसमेंट के साथ इंटर्नशिप हाेगी।
सेशन 2020-22 में 325 सीटाें पर मिलेगा एडमिशन
अाईअाईएम इस वर्ष 325 सीटाें पर प्रवेश दे रहा है। पिछले वर्ष 280 सीटाें पर प्रवेश दिया गया था। इसके अतिरिक्त यहां दाे अन्य काेर्स चल रहे हैं। ग्लाेबल मैनेजमेंट में वन ईयर एमबीए में 25 से 30 सीटें हैं। वहीं इस वर्ष से डिजिटल एंटरप्राइजेज में भी नया एमबीए काेर्स शुरू किया गया है। इसमें भी 25 से 30 सीटें रहेंगी। वर्तमान में मैनेजमेंट में पीएचडी सेक्शन में अाईअाईएम के पास 14 स्काॅलर्स हैं। फिलहाल अाईअाईएम के सभी प्राेग्राम में 570 छात्र हैं। यहां 102 फैकल्टी हैं। इनमें से 37 फुल टाइम, जबकि 65 विजिटिंग फैकल्टी हैं।

إرسال تعليق